नौ मई और 10 मई को भी हुई थी सीबीटी-2
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक सात चरणों में आयोजित की गई थी। परिणाम 30 मार्च, 2022 से एक अप्रैल, 2022 के बीच आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित किया गया था। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं।
पे लेवल -4 और 6 के लिए सीबीटी-2 नौ मई और 10 मई को आयोजित की गई थी। अब पे लेवल-5, 3 और 2 के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती परीक्षा 35,208 पदों के लिए आयोजित की जा रही हैं, जिसमें क्लर्क, टाइम कीपर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, टाइपिस्ट, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं।
फिलहाल आठ क्षेत्रीय केंद्रों के लिए हुई जारी
आरआरबी की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि वर्तमान में, शहर और तिथि सूचना पर्ची केवल निम्नलिखित आठ क्षेत्रीय केंद्रों आरआरबी – भुवनेश्वर, बिलासपुर, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, चंडीगढ़, रांची और सिकंदराबाद के लिए जारी की गई हैं। शेष आरआरबी क्षेत्रीय केंद्रों के लिए, शहर और तिथि सूचना पर्ची 06 जून, 2022 तक उपलब्ध होगी।
12 से 17 जून तक होंगी परीक्षाएं, 4 दिन पहले आएंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 की परीक्षाएं 12 जून से 17 जून तक आयोजित की जानी हैं। आरआरबी भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची, सिकंदराबाद, अजमेर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, अहमदाबाद, प्रयागराज, मालदा और तिरुवनंतपुरम के लिए उम्मीदवार परीक्षा तिथि से चार दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।