साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में विभिन्न रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 51 है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास एवं तकनीकी ज्ञान से संबंधित 'आईटीआई' प्रमाणपत्र निर्धारित की गई है। इन पदों पर भर्ती खेलकूद कोटा के अंतर्गत की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए एथलीट, आर्चरी, बॉक्सिंग, क्रिकेट, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, खो-खो इत्यादि के खेल में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं/ओलंपिक गेम्स/ विश्व कप/ विश्व चैंपियनशिप/एशियन गेम्स/कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिए हुए आवेदकों का ही चयन किया जायेगा।
आवेदन करने वाले आवेदकों की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान 5200 से 20,200 रुपये निर्धारित किए गए हैं।