फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JKSSB Answer Key 2022: जेकेएसएसबी लेखा सहायक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे दे सकते हैं चुनौती

Mon, 07 Mar 2022 10:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

वे उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी जेकेएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से डाउनलोड कर आपत्तियां उठा सकते हैं।   
विज्ञापन
जेकेएसएसबी लेखा सहायक भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने ओएमआर शीट आधारित लेखा सहायक भर्ती परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है यह लिखित परीक्षा छह मार्च, 2022 को लेखा (वित्त) सहायक के पद के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच, एक ही पारी में आयोजित की गई थी। वे उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपनी उत्तर कुंजी जेकेएसएसबी की अधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से डाउनलोड कर आपत्तियां उठा सकते हैं।   

विज्ञापन

 

जेकेएसएसबी के भर्ती अभियान में लेखा सहायक के 972 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उपर्युक्त पदों के लिए लगभग दो लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसमें से 70 फीसदी लगभग 1.36 लाख ने उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में कहा है जो छात्र उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाना चाहते हैं या सवालों के जवाब को चुनौती देना चाहते हैं, उनके पास आपत्तियां उठाने का मौका है। उम्मीदवार किसी भी प्रश्न / उत्तर के संबंध में अपनी आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक के माध्यम से उन्हें आपत्ति के संदर्भ में दस्तावेजी साक्ष्य और संदर्भ भी अपलोड करने होंगे। उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति उठाने की समय-सीमा नौ मार्च, 2022 को समाप्त हो रही है। इसलिए, उम्मीदवार जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। 

 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें जेकेएसएसबी लेखा सहायक की उत्तर कुंजी 

  1. जेकेएसएसबी उत्तर कुंजी 2022 की देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा।
  2. वहीं, होम पेज पर, विज्ञापन अधिसूचना संख्या के माध्यम से विज्ञापित लेखा सहायक (वित्त विभाग), यूटी कैडर के पदों के लिए ओएमआर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी और आपत्ति के बारे में सूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, जेकेएसएसबी लेखा सहायक परीक्षा की उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  4. यहां उम्मीदवार उत्तर कुंजी 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
  5. आपत्तियां उठाने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।
  6. एक से अधिक प्रश्नों के जवाबों को चुनौती देने और आपत्ति उठाने के लिए 'सहेजें और जारी रखें' पर क्लिक करें और सबमिट पर क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें