फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CHSL Recruitment: एसएससी सीएचएसएल आवेदन का आखिरी मौका आज, 5000 पदों के लिए मई में होगी परीक्षा

Mon, 07 Mar 2022 04:49 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CHSL Recruitment 2022 Last Date: एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC CHSL Recruitment 2022 Last Date - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Recruitment 2022 Last Date: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के पांच हजार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 07 मार्च, 2022 को रात्रि 11 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा (SSC CHSL Recruitment Exam) में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार उमंग मोबाइल एप के माध्यम से भी एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा करने, चालान जनरेट करने और चालान भुगतान आदि के लिए दो से तीन दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा। 

SSC CHSL 2022: इन पदों पर मिलेंगी नौकरियां

  1. एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क)/ कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जूनियर सेक्रेटरियट असिस्टेंट)
  2. पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट
  3. डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)
 

SSC CHSL Recruitment 2022: उम्मीदवार याद रखें ये तारीखें

  • एसएससी सीएचएसएल की आवेदन प्रक्रिया शुरू : 01 फरवरी, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 07 मार्च, 2022, रात्रि 11 बजे तक
  • ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख : 08 मार्च, 2022
  • फीस भुगतान का चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि : 09 मार्च, 2022
  • बैंक समयावधि में चालान से भुगतान की आखिरी तारीख : 10 मार्च, 2022
  • आवेदन प्रपत्र में संशोधन या त्रुटि सुधार और संशोधन शुल्क जमा करने की समय-सीमा : 11 मार्च से 15 मार्च, 2022
  • टियर-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि : मई 2022
  • टियर-2 डिस्क्रिप्टिव परीक्षा की तिथि : बाद में घोषित की जाएगी।
 

SSC CHSL 2022 आवेदन के पात्रता मानदंड

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की सीएचएसएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने की मार्कशीट होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष हो और 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।  

 
विज्ञापन

SSC CHSL Recruitment की ये है आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर सीएचएसएल भर्ती आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपको एक नए पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा। 
  4. यहां पूछी गई आवश्यक जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से एप्लीकेंट लॉगिन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद पूछी गई जानकारियों को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  8. आप भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें