फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO NRSC Recruitment 2023: इसरो एनआरएससी में तकनीशियन-बी पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका

Sat, 09 Dec 2023 04:51 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO NRSC Technician B Recruitment 2023: इसरो एनआरएससी ने विभिन्न ट्रेडों में तकनीशियन-बी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ISRO NRSC Technician B Recruitment 2023 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ISRO NRSC Technician B Recruitment 2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो), राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी), बालानगर (हैदराबाद) ने विभिन्न ट्रेडों में तकनीशियन-बी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसरो एनआरएससी तकनीशियन अधिसूचना 09 से 15 दिसंबर 2023 के रोजगार समाचार पत्र में भी जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nrsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

ISRO NRSC Vacancy आयु सीमा

इसरो एनआरएससी तकनीशियन बी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। इसरो राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

ISRO NRSC Technician B आवेदन शुल्क

इसरो एनआरएससी तकनीशियन भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। लेकिन यहां ध्यान दें कि एससी/एसटी/पीएच/महिला उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा के बाद पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। जबकि  अन्य उम्मीदवारों को सीबीटी परीक्षा के बाद 400 रुपये रिफंड कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।

ISRO NRSC Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

इसरो एनआरएससी तकनीशियन बी के 53 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-

  • तकनीशियन बी इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक - 32 पद

  • तकनीशियन बी इलेक्ट्रिकल - 08 पद

  • तकनीशियन बी उपकरण मैकेनिक - 09 पद

  • तकनीशियन बी फोटोग्राफी - 02 पद

  • तकनीशियन बी डेस्कटॉप प्रकाशन ऑपरेटर - 02 पद

विज्ञापन

ISRO NRSC शैक्षणिक योग्यता

इसरो एनआरएससी तकनीशियन भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में आईटीआई के साथ 10वीं पास होना आवश्यक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें