भारतीय नौसेना के साथ काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है। दरअसल नौसेना ने एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल और एजुकेशन ब्रांच में शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2021 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर 2021 है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबों की खोज में हैं, तो आपको आज ही सफलता के FREE Current Affairs ई-बुक्स- Download Now को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए। इन ई-बुक्स को खास आपकी सहायता के लिए सफलता के एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है।
किन पदों के लिए निकली हैं रिक्तियां :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 181 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों में एग्जीक्यूटिव ब्रांच के अंतर्गत जनरल सर्विस [जीएस (X)] /हाइड्रो कैडर के 45 पद, एअर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीस) के 04 पद, आब्जर्वर के 08 पद, पायलट के 15 पद, लॉजिस्टिक के 18 पद एजुकेशन ब्रांच के अंतर्गत 18 पद तथा टेक्निकल ब्रांच के अंतर्गत इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस) के 27 पद, इलेक्ट्रिकल सर्विस (जनरल सर्विस) के 34 पद और नेवल आर्किटेक्ट (एनए) के 12 पद शामिल है।
अपने आने वाले Army परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं :
एजुकेशन ब्रांच के सभी पदों तथा एअर ट्रैफिक कंट्रोलर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2001 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 2 जुलाई 1997 से 1 जनवरी 2003 के बीच होना आवश्यक है। इन सभी पदों पर पदों के हिसाब से अलग अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। जिसकी जानकारी अभ्यर्थी अधिसूचना में देख सकते हैं।
क्या होगी नौकरी की प्रवृत्ति :
यह भर्तियां शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के अंतर्गत की जा रही हैं, इसलिए अभ्यर्थियों की नौकरी स्थायी नहीं होगी। अभ्यर्थियों को 10 साल की अवधि के लिए कमीशन दिया जाएगा। जिसको बाद में अधिकतम 4 साल (2-2 साल की अवधि के लिए 2 बार) तक बढ़ाया जा सकता है।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, यूपी SI, NDA & NA या अन्य किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस के साथ फ्री मॉक-टेस्ट और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।