भारतीय नौसेना के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। नौसेना ने आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) के 500 और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (SSR) के 2000 पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन फरवरी 2022 में शुरू होने जा रहे बैच के लिए मांगे गए हैं और इन पदों के लिए सिर्फ अविवाहित पुरूष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। नौसेना द्वारा इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्तूबर से शुरू हो गई है और यह 25 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। वही, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता :
AA के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का बारहवीं की परीक्षा, गणित और भौतिकी विषय के अतिरिक्त रसायन विज्ञान/ जीव विज्ञान/ कम्यूटर में से किसी एक विषय से 60 प्रतिशत अंकों के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है। जबकि SSR के पदों पर आवेदन करने के लिए बारहवीं की परीक्षा गणित और भौतिकी विषय के अतिरिक्त विज्ञान/ जीव विज्ञान/ कम्यूटर में से किसी एक विषय के साथ उतीर्ण होना आवश्यक है। SSR के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम अंको की कोई बाध्यता नहीं है। इन दोनों पदों के लिए 1 फरवरी 2002 से 31 जनवरी 2005 के बीच जन्मे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
इन पदों के लिए पहले बारहवीं के मार्क्स के आधार पर 10,000 अभ्यर्थियों की संक्षिप्त सूची तैयार की जाएगी। सूचीवद्ध किए गए इन 10 हजार अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इन परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी होगी और उन्हें मेडिकल टेस्ट तथा अन्य टेस्ट्स के लिए बुलाया जाएगा। सभी टेस्ट्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन आर्टिफिशर अप्रेंटिस (AA) और सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (SSR) पदों के लिए किया जाएगा।
सैलरी तथा अन्य भत्ते :
इन दोनों पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की शुरू में कुछ हफ़्तों की ट्रेनिंग होगी और इस दौरान उन्हें हर महिनें स्टाइपेंड के रूप में 14,600 रुपये मिलेंगे। ट्रेनिंग पीरियड खत्म होने के बाद इन्हें डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3 के अंतर्गत 21,700 रुपए से 69,100 रुपए के बीच की सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त सैनिक सेवा भत्ते के तौर पर प्रति माह 5200 रूपए और अन्य कई तरह के भत्तों का भी लाभ इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा।
कैसे करें तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता एप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता एप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता एप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।