फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Admit Card 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Mon, 27 Sep 2021 06:11 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ICG Navik Yantrik Admit Card 2021: इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में नाविक- डोमेस्टिक ब्रांच, नाविक- जनरल ड्यूटी और यांत्रिक पदों की 350 रिक्तियों को भरा जना है।  
विज्ञापन
भारतीय तट रक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन कोस्ट गार्ड यानी भारतीय तट रक्षक (ICG) ने अपनी बहुप्रतीक्षित नाविक और यांत्रिक पदों के लिए होने वाले भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आईसीजी ने नाविक, और यांत्रिक पदों के लिए एडमिट कार्ड सोमवार, 27 सितंबर, 2021 को अपनी आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जारी किए हैं।

विज्ञापन

भारतीय तट रक्षक में नाविक, और यांत्रिक पदों के लिए आवेदन करने वाले  उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तारीख और परीक्षा केंद्र की जानकारी लॉगिन पेज पर उपलब्ध करवाई गई है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था, वे अब ज्वॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट- joinindiancoastguard.cdac.in से नाविक और यांत्रिक भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा तिथि से 24 से 48 घंटे पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर सूचना भेजी जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से भी ईमेल आईडी और पासवर्ड आदि लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे हमने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निर्देश का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


ICG Navik Yantrik Admit Card 2021 ऐसे डाउनलोड करें

प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
उम्मीदवारों को भारतीय तट रक्षक एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
  1. भारतीय तट रक्षक बल की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  2. इसके बाद समाचार/घोषणा नामक अनुभाग पर जाएं।
  3. लॉगिन पेज में उपलब्ध आईसीजी 01/2022 के लिए परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का नाम चुनें।
  4. ई-मेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। जानकारी पढ़ते हुए पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार ध्यान दें 
विज्ञापन

इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया में नाविक- डोमेस्टिक ब्रांच, नाविक- जनरल ड्यूटी और यांत्रिक पदों की 350 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की ओर बढ़ने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें और परीक्षा से संबंधित अधिक विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। 

भारतीय तट रक्षक भर्ती एडमिट कार्ड का सीधा लिंक

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें