फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army जारी करने जा रहा है वूमेन सोल्जर जीडी परीक्षा के एडमिट कार्ड, पढ़ें ये जरूरी खबर

Wed, 17 Jul 2019 02:41 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना (Indian Army) महिला सैनिक जीडी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी करने जा रहा है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए आवेदन किया है। और चाहते हैं, परीक्षा में शामिल होना। तो वे इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करते रहें। आपको बता दें कि सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। 
विज्ञापन


इंडियन आर्मी वूमेन सोल्जर जीडी नोटिफिकेशन के अनुसार शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को अब को फिजिकल फिटनेस टेस्ट, आगे के राउंड के लिए लिखित टेस्ट में भाग लेना होगा। सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए कुल 100 रिक्तियों में मैट्रिक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं व एडमिट कॉर्ड को जारी होने के बाद डाउनलोड करते हैं। 
विज्ञापन

Indian Army महिला सैनिक जीडी परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड-

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : अब कैप्चा नंबर को दर्ज करें और उसे के बाद सबमिट करें।
चरण 3 : आपके सामने होम स्क्रीन पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5 : आपके सामने परीक्षा का एडमिट कार्ड होगा, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें