भारतीय सेना में इस भर्ती में जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 113 है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को स्वास्थ्य निरीक्षक, नाई और चौकीदार के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
- स्वास्थ्य निरीक्षक के लिए रिक्त पदों की संख्या- 58
- नाई (Barber) के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12
- चौकीदार के लिए रिक्त पदों की संख्या- 43
भारतीय सेना द्वारा जारी की गई नाई और चौकीदार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने के 45 दिनों के भीतर भजे जाने आवश्यक हैं। वहीं, स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 06 जून, 2022 से पहले तक अपना आवेदन करना होगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें।
नाई और चौकीदार के पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर के Presiding Officer (BOO-I), HQ Southern Command (BOO-I) के पते पर भेज दें। वहीं, हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी दस्तावेजों के साथ में Commanding Officer, 431 Field Hospital, PIN- 903431, c/o 56 APO पर भेज स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें।