फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TPSC Recruitment 2022: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने निकालीं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां, इस तारीख तक करें आवेदन

Sun, 08 May 2022 04:08 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TPSC Recruitment 2022: त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 08 जून, 2022 को निर्धारित की है।
विज्ञापन
TPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TPSC Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (TPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत कोकबोरोक, ग्रुप ए गैजेटेड, शासकीय सामान्य डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

TPSC Recruitment 2022: 8 जून है आवेदन की आखिरी तारीख
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 08 जून, 2022 को निर्धारित की है। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

TPSC Recruitment 2022: 22 पदों पर होंगी भर्तियां
त्रिपुरा पीएससी की ओर से जारी की गई सहायक प्रोफेसर भर्ती के माध्यम से कुल 22 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 8 जून, 2022 तक कम से कम 40 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन

TPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
सहायक प्रोफेसर के पदों पर जारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कोकबोरोक विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और एससी/एसटी/बीपीएल कार्ड धारक/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें