भारतीय सेना के साथ जुड़कर देश सेवा करना सभी युवाओं का सपना होता है, लेकिन इनमें से सिर्फ चंद ही युवा इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं। सेना में भर्ती के लिए अधिकतर युवा नेशनल डिफेंस एकेडेमी (NDA) प्रवेश परीक्षा में शामिल होते हैं। NDA एंट्रेंस एग्जाम में बारहवीं के बाद अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 4 लाख के आस पास होती है, लेकिन इनमें से महज 400 अभ्यर्थी ही चयनित होते हैं। हालांकि जो अभ्यर्थी NDA परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके पास सेना में अफसर बनने के और भी मौके हैं, जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। वहीं अगर आप 14 नवंबर को आयोजित होने वाली NDA&NA प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं।
सेना में जाने के लिए इन परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं आप :
CDS एग्जाम : अगर आप स्नातक करने के बाद सेना में अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आप कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित होती है। CDA परीक्षा के जरिए इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं नेवी के लिए इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री जरूरी है, जबकि एयरफोर्स एकेडमी की परीक्षा के लिए ग्रेजुएट होने के साथ ही बारहवीं में मैथ्स और फिजिक्स की पढ़ाई करना आवश्यक है।
TES एग्जाम (10+2) : अगर आप 12वीं के बाद भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते है तो आप 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के लिए आवेदन कर सकते है। जो छात्र भौतिक, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10+2 (12वीं) परीक्षा उतीर्ण कर चुके है वो 10+2 टेक्नीकल एंट्री स्कीम के लिए आवेदन कर सकते है।
TES एग्जाम (ग्रेजुएट) :अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं, तो आप इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री फ़ॉर इंजीनियर के माध्यम से सेना में अधिकारी बन सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
अन्य भर्तियां : ऊपर दिए गए एंट्रेंस एग्जाम के अलावा सेना शार्ट सर्विस कमीशन (SSC) और टेरिटोरियल आर्मी परीक्षा के जरिए भी अभ्यर्थियों को भारतीय सेना में प्रवेश देती है। इन भर्तियों के लिए सेना समय समय पर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी करती है।
कैसे करें तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक ही जगह सफलता एप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दें सफलता की एक नई उड़ान।