फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Recruitment 2021: बारहवीं पास अभ्यर्थियों के पास है सेना में अफसर बनने का मौका, मिलेगी लाखों की सैलरी

सार

Indian Army Recruitment 2021: 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका है। सेना ने TES के तहत 90 पदों पर भर्ती निकाली है और इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 08 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
भारतीय सेना में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के साथ जुड़कर देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, सेना ने बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए 90 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। यह रिक्तियां सेना के 10+2 टेक्नीकल एंट्री स्कीम (TES) के तहत जनवरी 2022 में शुरू होने वाले TES-46 कोर्स के लिए निकालीं गई हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 08 अक्तूबर से शुरू हो गई है और यह 08 नवंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते है और आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सेना में शामिल होने की इच्छा रखते हैं और NDA & NA जैसे एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं, तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे FREE NDA E-Books & Courses की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन


आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं  
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाकर बारहवीं उतीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों का जेईई (मेन्स) 2021 में उपस्थित हुआ होना भी आवश्यक है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 16½ वर्ष से कम और 19½ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना में अफसर बनना है सपना, तो इन परीक्षाओं में भी शामिल हो सकते हैं आप
विज्ञापन


मिलेगी शानदार सैलरी 
इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की 5 साल तक ट्रेनिंग होगी, जिसमें उनको पांचवें साल में भारतीय सेना में कमीशन मिल जाएगा। हालांकि अभ्यर्थियों को चौथे साल से 56,100 रुपये का स्टाइपेंड मिलने लगेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को पांचवें साल में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिलेगा और इस दौरान उन्हें 56,100 से 1,77,500 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह के भत्तों और सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। 

सेना भर्ती चयन प्रक्रिया  
सबसे पहले आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में से योग्य अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थियों को दो स्टेप्स की सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा और स्टेज 1 को क्लियर करने वाले अभ्यर्थी स्टेज 2 में जाएंगे। स्टेज 2 पास करने वालों के लिए मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें