सरकारी नौकरी का सपना देख रहे देश के युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। भारतीय डाक विभाग ने मध्यप्रदेश पोस्टल सर्किल के लिए खेल कोटा के तहत भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से 44 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग कर्मचारी के पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक के आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय डाक द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2021 तय की गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का नेशनल, राज्य स्तरीय या अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है।
भारतीय डाक द्वारा जारी भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री और खेल प्रतियोगिता में भाग लेेने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं एमटीएस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता और खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे।
पद का नाम और वेतन
पोस्टल असिस्टेंट के लिए वेतन- लेवल 4 के तहत 25500 से 81100 रुपये
शॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए वेतन- लेवल 4 के तहत 25500 से 81100 रुपये
पोस्टमैन के लिए वेतन- लेवल 3 के तहत 21700 से 69100 रुपये
एमटीएस के लिए वेतन- लेवल 1 के तहत 18000 से 56900 रुपये
भारतीय डाक भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट
indiapost.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. इस पर क्लिक करते ही नोटिफिकेशन खुलेगा, इसके आखिर में एक आवेदन पत्र दिया गया है।
5. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें।
6. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें।
7. अब आवेदन पत्र में सभी जरूरी दस्तावेजों को लगाकर इस पते पर भेज दें- the Assistant Director (Recruitment) Office the Chief Postmaster General, Madhya Pradesh Circle, Dak Bhawan, Bhopal -462012.