फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPPB Admit Card: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Tue, 26 Sep 2023 04:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IPPB Admit Card: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एक्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IPPB Executive Admit Card Out: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने एक्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय दर्ज किए गए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

IPPB Executive भर्ती पंजीकरण

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भर्ती के तहत संविदा आधार पर कार्यकारी के 132 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 जुलाई से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने और फीस भुगतान की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 तक थी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा 01 अक्तूबर 2023 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

IPPB Executive Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं।

  • होमपेज पर आईपीपीबी एग्जीक्यूटिव एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • उम्मीदवार को अपने आईपीपीबी कार्यकारी एडमिट कार्ड 2023 तक पहुंचने के लिए सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • विवरण पूरा करने के बाद उम्मीदवार को अपने एडमिट कार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करनी होगी।

  • आईपीपीबी कार्यकारी एडमिट कार्ड 2023 की हार्डकॉपी सेव करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें