इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। कम से कम 10वीं कक्षा तक स्थानीय भाषा का अध्ययन किया हो। 23 अगस्त 2021 को आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अतिरिक्त आवश्यकता में कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और साइकिल चलाने का ज्ञान शामिल है।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: अभ्यर्थियों को मिलेगा इतना वेतन
चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के आधार पर 10,000 रुपये से 14,500 रुपये मासिक पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।
- बीपीएम - 12,000 से 14,500 रुपये तक
- एबीपीएम / डाक सेवक - 10,000 से 12, 000 रुपए तक
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों के आधार पर नियमों के अनुसार स्वत: उत्पन्न मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2021: कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर 2021 तक या उससे पहले https://indiapost.gov.in या https://appost.in/gdsonline के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।