IIT Hyderabad Recruitment आवेदन शुल्क
आईआईटी हैदराबाद में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करते समय जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी के लिए कोई भी शुल्क नहीं जमा करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाना चाहिए।
IITH Recruitment आयु सीमा
आईआईटी हैदराबाद में गैर शिक्षण पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए 35 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को जरूर देखें।
IIT Hyderabad शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/स्नातक डिग्री/मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास विशिष्ट क्षेत्र में योग्यता के बाद आवश्यक कार्य अनुभव होना चाहिए।