भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा हुए जल्द ही तीन साल हो जाएगा लेकिन इस भर्ती के लिए अभी तक पहले चरण की परीक्षा आयोजित नहीं हुई है जिससे अभ्यर्थी काफी निराश हैं। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे और इसमें शामिल होने के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा 2019 में ही होनी थी लेकिन पहले परीक्षा एजेंसी के चयन में देरी और बाद में कोरोना महामारी तथा इसकी चयन प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद की वजह से इसके आयोजन में काफी विलंब हुआ है। वहीं,अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D FREE Mock Test की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब बेसब्री से परीक्षा की तारीख तथा चयन प्रक्रिया के बारे में आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि,अभ्यर्थियों को इन जानकारियों के लिए चार मार्च तक का इंतजार करना होगा। दरअसल रेलवे द्वारा इस मुद्दे पर गठित की गई कमिटी अपने सुझाव चार मार्च को रेलवे भर्ती बोर्ड को सौंपेगी। इसलिए इस बारे में स्पष्ट जानकारी चार मार्च के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं,विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमिटी द्वारा चार मार्च को सुझाव सौंपे जाने के बाद रेलवे जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकती है।
अगर आप ग्रुप D भर्ती या रेलवे की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो परीक्षा में शामिल होने से पहले आप रेलवे से जुड़े इन रोचक प्रश्नों का जरूर अभ्यास कर लें :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अभ्यर्थी सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSCऔर रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, UP लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।