भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03लाख पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान चार मार्च के बाद किया जा सकता है। दरअसल इस भर्ती में चयन प्रक्रिया को लेकर हुए विवाद के बाद बनाई गई कमिटी रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को अपने सुझाव चार मार्च को सौंपने वाली है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस कमिटी के सुझावों को देखने के बाद रेलवे जल्द ही चयन प्रक्रिया तथा परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर सकती है। 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में 1.15 करोड़ अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे और यह उम्मीद जताई जा रही है कि रेलवे इसको कई फेज में आयोजित कर सकती है। वहीं,अगर आपने भी इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया है तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप RRB GROUP-D Online Live Classes 2021 की सहायता ले सकते हैं और इन क्लासेस के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
ग्रुप D भर्ती के CBT 1 में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनमें से 25प्रश्न सामान्य विज्ञान सेक्शन से होंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाले CBT 1 के सामान्य विज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स,केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से दसवीं के लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए ग्रुप D परीक्षा के सामान्य विज्ञान के कुछ सवाल नीचे दिए गए जो परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।
1. प्रकाशिक तंतु किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
a) विसरण b)पूर्ण आंतरिक परावर्तन c) प्रकीर्णन. d)अपवर्तन
अगर आप रेलवे ग्रुप D, यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं,तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।