फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA November 2024: आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी, यहां देखें सभी तिथियां

Thu, 18 Jul 2024 03:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA November 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए नवंबर सत्र की परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र यहां तिथियां देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI CA, आईसीएआई सीए - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA November Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ( ICAI) ने आज, 18 जुलाई को सीए नवंबर सत्र की परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर (ICAI CA November Exam 2024) की घोषणा कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org. से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं ।

विज्ञापन

परीक्षा की तिथियां

अधिसूचना के अनुसार, सीए फाइनल कोर्स ग्रुप I परीक्षा 1, 3 और 5 नवंबर को और ग्रुप II परीक्षा 7, 9 और 11 नवंबर को आयोजित होने वाली है। अंतर्राष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षा (INTT-AT) 9 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। आईआरएम तकनीकी परीक्षा 5, 7, 9 और 11 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

अधिसूचना में कहा गया है, "इस बात पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि यदि परीक्षा के किसी दिन को केन्द्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय निकाय द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।"
 
परीक्षा पेपर परीक्षा तिथि परीक्षा का समय
सीए फाइनल कोर्स समूह - 1 1, 3, 5 नवंबर पेपर 1-5 : दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
पेपर 6 : दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
समूह - 2 7, 9, 11 नवंबर
अंतर्राष्ट्रीय कराधान (आईएनटीटी –एटी) सभी 9, 11 नवंबर दोपहर 2.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक
बीमा और जोखिम प्रबंधन (आईआरएम) तकनीकी परीक्षा सभी 5, 7, 9 और 11 नवंबर दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
विज्ञापन

आईसीएआई परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर जाएं।
  • होमपेज पर 'महत्वपूर्ण घोषणाएं' पर क्लिक करें।
  • अब महत्वपूर्ण घोषणा, नवंबर 2024 सीए परीक्षा - (18-07-2024) पर क्लिक करें।
  • नवंबर माह का सीए परीक्षा कैलेंडर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें