संस्थान ने सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल उम्मीदवारों के लिए परीक्षा-दिवस के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icaiexam.icai.org पर जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आईसीएआई सीए दिसंबर 2021 परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि सीए दिसंबर 2021 के एडमिट कार्ड की उपलब्धता के बारे में नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
उम्मीदवार ध्यान दें कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर आईसीएआई ने परीक्षा के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पढ़िए-
- सुरक्षा सावधानियों और स्वच्छता के आवश्यक मानक को बनाए रखने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं को लागू किया जाएगा।
- बैठने की व्यवस्था को पर्याप्त रूप से साफ किया जाएगा। उम्मीदवार बैठने की जगह को अपने हैंड सैनिटाइज़र से भी साफ कर सकते हैं। वे अपनी पसंद के अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फेस शील्ड, हाथ के दस्ताने आदि भी साथ रखेंगे।