फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB PO Result: आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Wed, 04 Sep 2024 08:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB PO Result 2024: आईबीपीएस ने आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
आईबीपीएस आरआरबी पीओ रिजल्ट - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB PO Prelims Result 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आज, 04 सितंबर को आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार ग्रुप "ए"- ऑफिसर्स स्केल 1 (आईबीपीएस आरआरबी पीओ) प्रारंभिक में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (IBPS Official Website - ibps.in.) पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

कब आएगी कट-ऑफ और स्कोरकार्ड

आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा 3 और 4 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद, कट-ऑफ अंक और स्कोरकार्ड निर्धारित समय पर जारी कर दिए जाएंगे।

आईबीपीएस आरआरबी पीओ चयन प्रक्रिया

मुख्य परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। IBPS PO में तर्क, मात्रात्मक योग्यता और सामान्य जागरूकता सहित कई वर्गों को शामिल करते हुए गहन मूल्यांकन शामिल है। IBPS RRB PO आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, मुख्य परीक्षा 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

आईबीपीएस आरआरबी पोओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण संख्या या रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • परिणाम की स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • आगे की आवश्यकताओं के लिए रिजल्ट का एक प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें