परीक्षा तिथि
प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) 22 से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2024 में आयोजित की जाएगी और परिणाम अगस्त/सितंबर 2024 में घोषित किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
आईबीपीएस आरआरबी के लिए कैसे करें आवेदन
आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in. पर जाएं।
- होमपेज पर सीआरपी आरआरबी XIII एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।