फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO/MT SO Result: आईबीपीएस ने पीओ/एमटी और एसओ परीक्षा का भी परिणाम जारी किया, ऐसे चेक करें

Fri, 01 Apr 2022 03:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO/MT SO Result: आईबीपीएस की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
IBPS PO/MT SO Result - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO/MT SO Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने पीओ/एमटी और एसओ परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर अंतरिम आवंटन सूची जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस की ओर से आयोजित इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह आवंटन सूची को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन डिटेल की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन


IBPS PO/MT SO Result: आईबीपीएस की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अंतरिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल और मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। आईबीपीएस ने इसके साथ ही क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा के परिणाम और अंतरिम सीट आवंटन सूची को भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे भी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


IBPS PO/MT SO Result: कैसे चेक करें सीट आवंटन सूची?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर करके सीट आवंटन सूची को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पीओ/एमटी और एसओ से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें। 

4. अब सीट अलॉटमेंट सूची को चेक कर के डाउनलोड कर लें।

5. आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा ले। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें