फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk Prelims Scorecard 2021: आईबीपीएस ने जारी किए क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 19 Jan 2022 11:09 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2021 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों अपने स्कोरकार्ड के साथ कटऑफ अंक को भी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
IBPS Clerk Prelims Scorecard 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2021 के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों अपने स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवार अपने कटऑफ अंक भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन

आईबीपीएस की तरफ से क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 12 दिसंबर, 18 दिसंबर और 19 दिसंबर, 2021 को हुआ था। इस परीक्षा के परिणाम 13 जनवरी, 2022 को जारी किए गए थे। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं। उन्हें अपने पंजीकरण संख्या, रोल नंबर और पासवर्ड दिए गए लिंक पर लिखना होगा। इसके बाद वह अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के बाद उन्हें अच्छी तरह से देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवारों की आईबीपीएस मुख्य परीक्षा 25 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी मुख्य परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दें। पुराने सैंपल पेपर के साथ ही प्रश्न पत्रों को देखकर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यास शुरू कर दें।

विज्ञापन

IBPS Clerk Prelims Scorecard 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आईबीपीएस क्लर्क 2021 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 12 दिसंबर, 18 दिसंबर और 19 दिसंबर, 2021
  • आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी होने की तिथि - 13 जनवरी, 2022
  • आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी होने की तिथि - 19 जनवरी, 2022
  • आईबीपीएस मुख्य परीक्षा की तिथि - 25 जनवरी, 2022
विज्ञापन

IBPS Clerk Prelims Scorecard 2021 को ऐसे डाउनलोड करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  ibps.in जाएं।
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर, रोल नंबर, जन्म तिथि व पासवर्ड विवरण को दर्ज करें।
  • सभी जानकारियों को लिखने के बाद सुरक्षा कोड को दर्ज करें।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करके अपने स्कोरकार्ड को देखें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें।
  • अपने आईबीपीएस प्रारांभिक परीक्षा के स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें