फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: मेघालय कैबिनेट ने पांच वर्ष तक बढ़ाई सरकारी सेवाओं में ऊपरी आयु सीमा, सीएम ने दी जानकारी

Wed, 19 Jan 2022 08:05 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मेघालय राज्य सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को राज्य की सरकारी सेवाओं में युवाओं के लिए पांच वर्ष की ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मेघायलय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि कैबिनेट ने सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मेघालय मुख्यमंत्री कोनराड संगमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय राज्य सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को राज्य की सरकारी सेवाओं में युवाओं के लिए पांच वर्ष की ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस बारे में जानकारी देते हुए मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि कैबिनेट ने सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट देने का फैसला किया है। ऊपरी आयु सीमा में मिलने वाली 5 वर्ष की छूट कुछ विभागों में लागू नहीं होगी। पुलिस जैसे विभागों में इसे लागू नहीं किया जाएगा। पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक स्वस्थता के आधार पर पात्रता मानदंड निर्धारित किया जाता है।

विज्ञापन

इस फैसले से आयु में छूट को 27 वर्ष से बढ़ाकर 32 वर्ष कर दिया गया है। इस निर्णय के जरिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए पांच वर्ष की छूट और भी जोड़ी जाएगी, जिससे उन्हें ऊपरी आयु सीमा के तहत 37 वर्ष तक छूट मिलेगी।

कोरोना महामारी से सरकारी भर्तियों पर पड़ा असर

इससे पहले 17 जनवरी, 2022 को मेघालय सरकार के गृह मंत्री  लहकमन रिम्बुई ने बयान दिया था कि कोरोना महामारी के कारण सरकारी भर्ती प्रक्रिया में असर पड़ा है। राज्य सरकार की कैबिनेट की तरफ से ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाने के प्रस्ताव से युवाओं को कई सरकारी नौकरियों के अवसर मिलेंगे। वहीं, कई उम्मीदवारों की भी राय है कि बीते दो वर्षों में कोरोना महामारी के कारण विभिन्न सरकारी विभागों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया की परीक्षा में देरी हुई है। साथ ही कई सरकारी पदों की नौकरियों के आवेदन भी देर से शुरू हुए हैं। पहली और दूसरी लहर के दौरान भी कई सरकारी भर्ती परीक्षा को स्थगित किया था। ऐसे में पिछले दो वर्षों में देर से नियुक्तियां हो पा रही हैं।
विज्ञापन

फैसले से मिली जुली प्रतिक्रिया आई सामने

मेघालय राज्य में हर वर्ष विभिन्न सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इसमें पुलिस, राज्य लोक सेवा आयोग समेत विभिन्न विभागों में भर्तियां निकलती हैं। मुख्यमंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ युवाओं ने इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी। कई युवाओं ने इस फैसला का समर्थन किया। वहीं, कई युवा ऐसे भी थे जिन्होंने प्रत्येक वर्ष राज्य की सरकारी विभागों में  ज्यादा से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू करने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें