पात्रता मानदंड
पात्रता मानदंड के अनुसार, 20 से 28 वर्ष के उम्मीदवार भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उन्हें एक भारतीय नागरिक होना चाहिए जिसके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और कंप्यूटर और इंटरनेट अनुप्रयोगों की बुनियादी समझ होनी चाहिए।
जो उम्मीदवार आईबीपीएस क्लर्क आवेदन 2024 सफलतापूर्वक जमा करेंगे, उन्हें एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 - 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। पिछले रुझानों के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
ऐसे करें आवेदन
भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in. पर जाएं।
- हालिया अपडेट के तहत, सीआरपी - क्लर्क - XIV पर क्लिक करें।
- अब, आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आप को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।