फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 to 5 Job: 2034 तक खत्म हो जाएगा '9 टू 5 जॉब' कल्चर! क्या सच होगी जाने-माने उद्यमी की भविष्यवाणी...?

Sun, 28 Jul 2024 08:31 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Reid Hoffman: लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन का एक पुराना साक्षात्कार सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियों में है। इस साक्षात्कार में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि पारंपरिक नौकरियां अतीत की बात हो जाएंगी।
विज्ञापन
लिंक्डइन के सह-संस्थापक ने कहा है- पारंपरिक नौकरियां खत्म हो रही हैं - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9 to 5 Jobs Are Dying: सुबह उठो, नाश्ता करो, रास्ते में ट्रैफिक और भीड़ से जूझते हुए ऑफिस पहुंचो। दिन के 8 से 10 घंटे ऑफिस में काम करो और वापस घर आओ फिर रात को नींद पूरी करके अगले दिन से फिर इसी रूटीन को दोहराओ... भारत सहित दुनिया के ज्यादातर लोगों का यही रूटीन है। अगर आप भी '9 टू 5 जॉब' के चक्र में फंसकर रह गए हैं, तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है। एक भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले 10 वर्षों में यह कल्चर खत्म होने वाला है।

विज्ञापन


लिंक्डइन के सह-संस्थापक रीड हॉफमैन का एक पुराना साक्षात्कार सोशल मीडिया पर फिर से सुर्खियों में है। इस साक्षात्कार में उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि पारंपरिक नौकरियां अतीत की बात हो जाएंगी।

अनुभवी उद्यमी की भविष्यवाणियों ने रोजगार की बदलती प्रकृति के बारे में नए सिरे से चर्चा शुरू कर दी है। हॉफमैन ने कहा, "हो सकता है कि आप अपने करियर में न केवल कई कंपनियों में काम करें। आप कई उद्योगों में काम कर सकते हैं। उद्योग बदल रहे हैं। आपके विकास का मार्ग बदल रहा है। हो सकता है कि आप वास्तव में अपना अधिकांश काम न करें।"
विज्ञापन


"हो सकता है कि आप गिग इकॉनमी में काम कर रहे हों। आपके पास दो या तीन गिग हो सकते हैं। ये सभी चीजें पिछले कुछ दशकों में कार्यबल में जो हमने देखा है, उसके दिशात्मक परिवर्तन हैं।"

भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और निवेशक नील तापड़िया ने हॉफमैन के साक्षात्कार की क्लिप साझा की। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा "आपकी 9 से 5 वाली नौकरी खत्म होने वाली है। 2034 तक, यह खत्म हो जाएगी। यह लिंक्डइन के संस्थापक रीड हॉफमैन की नवीनतम भविष्यवाणी है। उन्होंने 1997 में सोशल मीडिया के उदय की भविष्यवाणी भी की थी।"

तापरिया ने रीड हॉफमैन की तीन अन्य भविष्यवाणियों पर प्रकाश डाला जो सच साबित हुईं।

लिंक्डइन के सह-संस्थापक ने भविष्यवाणी की थी कि सोशल नेटवर्क दुनिया को बदल देंगे। हॉफमैन ने चैटजीपीटी के लॉन्च होने से कई साल पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्रांति की भी भविष्यवाणी की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें