फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk 2021: क्लर्क के 7500 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां, आज आवेदन की अंतिम तिथि

Wed, 27 Oct 2021 03:48 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) आज क्लर्क आवेदन पत्र भरने की खिड़की बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस क्लर्क आवेदन पत्र 2021 नहीं भरा है, वे परीक्षा के लिए पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग कार्मिक संस्थान, आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर क्लर्क के 7,858 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आज – 27 अक्तूबर, 2021 इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ibps.in पर अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

संशोधित रिक्तियों के लिए आईबीपीएस क्लर्क 2021 अधिसूचना भी हाल ही में जारी की गई थी। पहले 7800 रिक्तियां थीं, लेकिन इसमें संशोधन के साथ, यह बढ़कर 7,858 हो गई। आवेदन कैसे करें, इस बारे में चरण-दर-चरण प्रक्रिया नीचे दी गई है। पढ़िए...

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के लिए कैसे करें आवेदन

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- ibps.in।
  • होमपेज पर, होमपेज के शीर्ष पर आईबीपीएस क्लर्क ऑनलाइन आवेदन लिंक स्क्रॉलिंग पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  • होमपेज पर दिए गए 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करें।
  • आवश्यकतानुसार विवरण भरें।
  • अपना संपर्क नंबर और ईमेल आईडी सही ढंग से प्रदान करें।
  • आप सफलतापूर्वक पंजीकृत हो जाएंगे।
  • फिर आपको अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी पर मिल जाएगा।
  • आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • आईबीपीएस क्लर्क पंजीकरण फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आपका आईबीपीएस क्लर्क पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन

आईबीपीएस क्लर्क 2021 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आईबीपीएस क्लर्क पात्रता मानदंड
जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को कंप्यूटर सिस्टम का संचालन और कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए। उनकी उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें