फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 900+ पदों आवदेन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट हैं तो अभी करें अप्लाई

Fri, 15 Dec 2023 12:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IB ACIO Grade 2 Recruitment: इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी पदों पर पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आज हर हाल में अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
IB Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ग्रेड 2/कार्यकारी के करीब हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2023 यानी आज है। सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाकर अभी आवेदन कर दें।

विज्ञापन

Intelligence Bureau vacancy वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच मूल आवेदन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डीए, एसएसए, एचआरए, टीए जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे।

पद और पात्रता

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 995 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए और आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

IB Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 450 रुपये और एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • MHA की आधिकारिक वेबसाइट - mha.gov.in पर जाएं।
  • 'What's New' सेक्शन पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर उपलब्ध IB ACIO ग्रेड 2/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां उम्मीदवार पंजीकरण कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट में लॉगइन करें।
  • आवेदन पत्र भरकर शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें