फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HVF Recruitment 2023: हेवी व्हीकल फैक्ट्री में अपरेंटिस पदों पर आवेदन की अंतिम डेट नजदीक, फटाफट करें अप्लाई

Thu, 14 Dec 2023 05:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Heavy Vehicles Factory Apprentice Recruitment 2023: हेवी व्हीकल फैक्टरी में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HVF Recruitment 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Heavy Vehicles Factory Recruitment 2023: हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री में अपरेंटिस पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आखिरी तारीख से पहले फटाफट आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

HVF Recruitment रिक्तियों का विवरण

हेवी व्हीकल फैक्ट्री में 320 अपरेंटिस पदों पर विभिन्न ट्रेडों के लिए भर्तियां की जानी है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं- 

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस - 110 पद

  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस - 110 पद

  • गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अपरेंटिस - 100 पद

HVF Avadi Recruitment शैक्षणिक योग्यता

एचवीएफ अपरेंटिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है। उम्मीदवार डिटेल्ड जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

HVF Recruitment 2023 वेतन

हेवी व्हीकल फैक्ट्री में अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग कैटेगरी में वेतन दिया जाएगा।

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 9,000 रुपये प्रति माह

  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस 8,000 रुपये प्रति माह

  • गैर-इंजीनियरिंग स्नातक अपरेंटिस:  9,000 रुपये प्रति माह

तमिलनाडु के रहने वाले उम्मीदवार जिन्होंने 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 के दौरान इंजीनियरिंग उत्तीर्ण की है, वे अप्रेंटिसशिप (संशोधन) अधिनियम 1973 के तहत एक साल के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 320 पदों को भरेगा।
विज्ञापन

HVF Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

हेवी व्हीकल फैक्ट्री भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी संस्थान से प्रासंगिक ट्रेड में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा/कला/विज्ञान/वाणिज्य/मानविकी में डिग्री पूरी करनी चाहिए। जो लोग पहले ही प्रशिक्षुता प्राप्त कर चुके हैं और उनके पास राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रमाणपत्र (एनएसी) है, वे एचवीएफ अवादी भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। नियुक्त उम्मीदवारों को हेवी व्हीकल फैक्ट्री, अवाडी चेन्नई में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें