फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: अग्निवीर वायु का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 16 Jan 2023 05:04 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IAF Agniveer Vayu 2023: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु 2022 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
UPRVUNL Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 IAF Agniveer Vayu Admit Card 2023: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु 2022 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 7 नवंबर 2022 से शुरू की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु 2022 भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तिथि और शहर सूची जारी किया था।  एडमिट कार्ड उम्मीदवार लॉगिन सेक्शन के तहत उपलब्ध है। 

विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 को किया जाएगा। जिसके लिए एग्जाम डेट और एग्जाम सिटी 06 जनवरी 2023 को जारी कर दी है। वहीं फाइनल इनरोलमेंट लिस्ट 10 जून 2023 को जारी की जाएगी।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले पंजीकृत उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना चाहिए।
  • होमपेज पर, अग्निवीरवायु के लिए परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का नाम 01/2023 लॉगिन में उपलब्ध है।
  • एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 24 से 48 घंटे पहले ही कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।
  • अब उम्मीदवारों को अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • विवरण जमा करने के बाद, प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट ले लें
विज्ञापन

Agniveervayu recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
आईएएफ अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया में चयन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, दूसरे चरण में भी ऑनलाइन एग्जाम और फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा। साथ ही एडेप्टेबिलिटी टेस्ट वन और टू होगा और तीसरे चरण में मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट फरवरी में प्रकाशित होगी। आवेदन करने वाले पुरुष अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी और महिला अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।  पुरुष अभ्यर्थियों के सीने की चौड़ाई कम से कम 77 सेमी हो। वे सीना 5 सेमी फुला सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें