फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC AE Recruitment: एमपीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा तीन चरणों में होगी

Mon, 16 Jan 2023 04:34 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC SES Exam AE Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
MPPSC AE Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC AE Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जबकि आवेदन में सुधार विंडो 17 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी। एमपीपीएससी एसईएस परीक्षा 2022 सहायक अभियंता (सिविल) 18 पद, सहायक अभियंता (एग्रीकल्चर) के 17 पद और एक सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।  

MPPSC AE Recruitment योग्यता एवं पात्रता मापदंड

आयु सीमा : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु एक जनवरी, 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार को संबंधित प्रासंगिक क्षेत्र सिविल / एग्रीकल्चर - मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए।

आवेदन शुल्क :  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।

 

MPPSC AE Recruitment के लिए आवेदन करने की आसान प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  3. एसईएस 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5. विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

विज्ञापन

MPPSC AE Recruitment परीक्षा पैटर्न

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य इंजीनियरिंग सेवा भर्ती 2022 में प्रारंभिक परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल होगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अधिसूचना देखें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें