फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC: हरियाणा पुलिस विभाग में महिला सब -इंस्पेक्टर पीएसटी 2021 का परिणाम जारी, 65 पदों पर की जानी है भर्ती

Sat, 16 Oct 2021 05:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC: लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पीएसटी परीक्षा  11, 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के द्वारा हरियाणा पुलिस विभाग में ग्रुप सी के तहत 65 महिला पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  
विज्ञापन
HSSC SI PST Result 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने हरियाणा पुलिस महिला सब इंस्पेक्टर के लिए आयोजित पीएसटी (पुलिस सेलेक्शन टेस्ट) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार आयोग द्वारा लिए गए पीएसटी परीक्षा में शामिल हुए थे वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पीएसटी परीक्षा  11, 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के द्वारा हरियाणा पुलिस विभाग में ग्रुप सी के तहत 65 महिला पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  

पीएसटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब पीएमटी में शामिल होंगे
पीएसटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब विभाग द्वारा आयोजित पीएमटी (फिजीकल मेजरमेंट टेस्ट) में शामिल होंगी। कुल 546 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा क्वालीफाई की थी। मेरिट सूची में उनका रोल नंबर शामिल हैं। अब 20 अक्तूबर को पीएमटी और दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जाएगी। जो उम्मीदवार पीएमटी में पास होंगी वही, उन्हें ही स्क्रूटनी में भाग लेने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों  से अनुरोध है कि अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाएं रखें। 
विज्ञापन


हरियाणा एसएससी महिला एसआई परीक्षा 2021 के परिणाम कैसे डाउनलोड करें

परिणाम को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं।  

1.सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोगके आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। 

3.रिजल्ट सेक्शन में जाकर List of Candidates for PMT and Scrutiny of Documents (Medical Ground) for the post of Sub Inspector (Female) and Female Inspector (GD),Cat. No. 02 के लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन


4.परिणाम आपके सामने आ जाएगा।

5.ctrl+f की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें और अपना परिणाम देखें।

6.आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के सेव कर लें और एक प्रिंट निकलवा लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें