फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC: हरियाणा में ग्रुप सी के 3112 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी; फरवरी से करें आवेदन, जानें कौन भर सकेगा फॉर्म

Fri, 09 Jan 2026 06:34 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Group C, Stenographer 2026 Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी चरण-II ग्रुप-सी और सीईटी चरण-II ग्रुप-सी (स्टेनो) के कुल 3,112 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। दोनों भर्तियों का आधिकारिक नोटिस जारी हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आगे पढ़ें...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC Group C 2026 Notification: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी चरण-II ग्रुप-सी और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिस जारी कर दिया है। एचएसएससी ग्रुप सी मुख्य परीक्षा 2026 की विस्तृत अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों जैसे कि फॉरेस्टर, ड्राफ्ट्समैन, फिटर, स्टेनोग्राफर, ऑटो/डीजल मैकेनिक आदि के लिए कुल 3112 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) ग्रुप-सी के माध्यम से ग्रुप सी पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 से 15 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस अवधि के दौरान आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
 
अधिसूचना जारी 9 जनवरी, 2026
आवेदन शुरू 2 फरवरी, 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2026
कुल पद 3,112

विज्ञापन

यह जानकारी आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने एक्स पर साझा की है।
 
यह भी पढ़ें: हरियाणा में ग्रुप-सी के 4227 पदों पर एक और भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
विज्ञापन

HSSC Group C Selection Process: एचएसएससी ग्रुप सी की चयन प्रक्रिया क्या है?

एचएसएससी ग्रुप सी मेन्स परीक्षा के उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद कौशल परीक्षण शामिल है।
  • शॉर्टलिस्टिंग (सीईटी स्कोर)
  • सीईटी मुख्य परीक्षा
  • कौशल परीक्षा (पद के अनुसार)
  • दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें