फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauhati HC Vacancy: हाईकोर्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; वेतन 70,000 तक

Fri, 09 Jan 2026 05:53 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Gauhati HC Recruitment 2025-26: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में कुछ पदों के लिए 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आज से आवेदन प्रक्रिया चालू है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gauhati High Court Recruitment 2025-26: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने अपने प्रधान न्यायालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 39 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), न्यायिक सहायक, कंप्यूटर सहायक और ड्राइवर शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 जनवरी, 2026 है और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2026 है।

विज्ञापन


गुवाहाटी उच्च न्यायालय में कुल 39 रिक्तियां हैं। इसमें एमटीएस के 26 पद, न्यायिक सहायक के 8 पद (स्पष्ट-4, अनुमानित-4), कंप्यूटर सहायक के 2 पद और ड्राइवर (चालक) के 3 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

आठवीं पास करें आवेदन

गुवाहाटी उच्च न्यायालय की भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता की जरूरत है। बहु-कार्यकारी कर्मचारी (MTS) बनने के लिए कम से कम कक्षा 8वीं पास होना जरूरी है। जो उम्मीदवार हाई स्कूल (12वीं) या उससे ऊपर पास हैं, वे इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।

न्यायिक सहायक बनने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर सहायक के लिए भी स्नातक होना जरूरी है और कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा या प्रशिक्षण होना चाहिए। ड्राइवर बनने के लिए कम से कम कक्षा 10 पास होना चाहिए और वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। 

आयु सीमा की शर्तें

गुवाहाटी उच्च न्यायालय भर्ती में अधिकतम आयु सीमा वर्ग के अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य (UR) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 43 वर्ष, एससी/एसटी (पी)/एसटी(H) के लिए 45 वर्ष और PWD उम्मीदवारों के लिए 50 वर्ष है।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क?
गुवाहाटी उच्च न्यायालय भर्ती 2025 में आवेदन/परीक्षा शुल्क अप्रतिदेय है और आवेदक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य (UR) और ओबीसी/एमओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500, एससी/एसटी के लिए 250 और PWD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

कितना मिलेगा वेतन?

इन पदों का वेतन अलग-अलग है। MTS का वेतन 12,000 - 52,000 (ग्रेड पे 3,900), न्यायिक सहायक का 14,000 - 70,000 (ग्रेड पे 8,700), कंप्यूटर सहायक का 14,000 - 70,000 (ग्रेड पे 6,200) और ड्राइवर का 14,000 - 70,000 (ग्रेड पे 5,200) है।

एमटीएस की अधिसूचना
न्यायिक सहायक की अधिसूचना
कंप्यूटर सहायक की अधिसूचना
ड्राइवर भर्ती की अधिसूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें