फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSSC Constable Bharti: हरियाणा में कांस्टेबल के 5600+ पदों पर भर्ती, घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में भी रिक्तियां

Fri, 16 Aug 2024 06:02 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। इसमें जीडी पुरुष, महिला और घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5600 से अधिक पदों पर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HSSC Constable Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने शुक्रवार दोपहर एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने कांस्टेबल की 5600 से अधिक रिक्तियां अधिसूचित की हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर, 2024 रात 11.59 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 5,666 पदों को भरा जाएगा। इसमें 4000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं जो कि केवल पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा, 66 पद घुड़सवार सशस्त्र पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के लिए हैं। विस्तृत रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 4000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 1440, एससी=720, बीसीए = 560, बीसीबी=320, ईडब्ल्यूएस=400, ईएसएम-जनरल=280, ईएसएम-एससी=80, ईएसएम-बीसीए=80, ईएसएम-बीसीबी =120)

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 600 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 258, एससी=108, बीसीए=84, बीसीबी 48, ईडब्ल्यूएस = 18, ईएसएम-जनरल=42, ईएसएम-एससी-12, ईएसएम-बीसीए=12, ईएसएम-बीसीबी=18)

पुरुष कांस्टेबल (इंडिया रिजर्व बटालियन) के 1000 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 360, एससी=180, बीसीए = 140, बीसीबी 80, ईडब्ल्यूएस=100, ईएसएम-जनरल =70, ईएसएम-एससी=20, ईएसएम-बीसीए-20, ईएसएम-बीसीबी=30)

पुरुष कांस्टेबल (घुड़सवार सशस्त्र पुलिस) के 66 पद।
(गैर-ईएसएम ईएसपीः जनरल = 24, एससी=11, बीसीए=8, बीसीबी 5, ईडब्ल्यूएस = 7, ईएसएम-जनरल=5, ईएसएम-एससी-2, ईएसएम-बीसीए=2, ईएसएम-बीसीबी=2)

योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसने 10वीं में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा हो।
विज्ञापन

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 सितंबर 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस/एससी/पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष छूट रहेगी।

चयन प्रक्रिया सीईटी के आधार पर उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉलेज टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें