HSSC Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज 31, जुलाई, 2024 को विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in. के माध्यम से रात 11.59 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य समूह 6 में विभिन्न विभागों/बोर्ड/निगम आदि में कुल 3134 पदों को भरना है, जिसमें ग्रुप-सी स्टेनो के 1838 और कॉमर्स के 1296 रिक्तियों को भरना है।