हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी एचपी टेट (HP TET) के परिणाम को देखने और डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने परीक्षा रोल नंबर और आवेदन संख्या को लॉग इन क्रेडेंशियल के रूप में उपयोग करना होगा। इस महीने की शुरुआत में, चार जनवरी को, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की उत्तर कुंजी प्रकाशित की थी और उम्मीदवारों से नौ जनवरी, 2023 तक आपत्तियां आमंत्रित की थीं।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) 2022 का आयोजन 10 दिसंबर, 11, 12 और 25 दिसंबर, 2022 को किया गया था। आपत्ति विंडो जनवरी, 2023 तक खुली रहेगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।