फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Post Recruitment 2023: इन राज्यों में डाक विभाग कर रहा बंपर भर्तियां, 10वीं पास हैं फटाफट करें आवेदन

Sun, 29 Jan 2023 03:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

India Post Bharti 2023: डाक विभाग यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर भर्तियां कर रहा है। इसके लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Post Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 तक है।

विज्ञापन

भर्ती का विवरण

डाक सेवा की इस भर्ती अभियान में ग्रामीण डाक सेवक( GDS Post)  के 40889 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन करने के बाद फॉर्म एडिट या करेक्शन विंडो 17 फरवरी को खुलेगी और 19 फरवरी, 2023 को बंद होगी। डाक विभाग ने देश भर के विभिन्न राज्यों में ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर एवं डाक सेवक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कई राज्य शामिल हैं। 

डाक विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है । हालांकि, सभी महिला आवेदकों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमन आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है। 
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें।
  • अब ऑनलाइन अप्लाई पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें