फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSC Recruitment: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बढ़ी आवेदन की समय सीमा, अब इस तारीख तक करें पंजीकरण

Wed, 28 Aug 2024 03:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPSC Recruitment 2024: हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने से वंचित रह गए उम्मीदावरों के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने इन पदों के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार सितंबर के पहले सप्ताह के अंदर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPSC Recruitment 2024: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है, वे उम्मीदवार जो इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन से चूक गए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- hpsc.gov.in. पर जाकर 2 सितंबर, 2024 तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त से शुरू थी और अंतिम तिथि 27 अगस्त तक निर्धारित थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2424 पदों को भरना है।

पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को नेट उत्तीर्ण होना चाहिए। 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरश्रित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए अनारक्षित, ओबीसी श्रेणी के पुरुष आवेदकों और अन्य सभी राज्यों के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों, अन्य सभी राज्यों की महिला उम्मीदवारों, हरियाणा के एससी / बीसी-ए / बीसी-बी / ईएसएम श्रेणी के पुरुष/महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in. पर जाएं।
  • फिर रजिस्टर नाउ पर क्लिक करें
  • अपना मूल विवरण दर्ज करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • फिर अधिक विवरण भरें और फोटो अपलोड करके सबमिट कर दें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें