हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने वन विभाग के अंतर्गत रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया है। इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा पास की थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर इस शेड्यूल को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी 2021 से 6 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। 3 जनवरी 2022 को सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 4 से 6 जनवरी तक वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी।
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आयोग द्वारा जल्द ही इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जारी कर दिया जाएगा। आयोग द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों को उनके क्रमांक, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अन्य दिशानिर्देश दिए जाएंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है। उम्मीदवार इसे लेकर ही केंद्र पर पहुंचे, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अंतिम समय में प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में उम्मीदवारों को समस्या भी आ सकती है। इसलिए इसके जारी होते ही जल्द से जल्द सभी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
शेड्यूल को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान निर्देशों का पालन कर के आधिकारिक शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकरिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर WHAT'S NEW के सेक्शन में जाएं।
3. अब रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) वर्ग -2 गेजेटेड अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा के शेड्यूल से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
5. इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।