फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPCL Vacancy 2023: मैकेनिकल इंजीनियर-चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित इन पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, फटाफट भरें फॉर्म

Mon, 18 Sep 2023 12:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

HPCL Recruitment 2023: एचपीसीएल में मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
HPCL Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPCL Recruitment 2023 Last Date: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज यानी 18 सितंबर 2023 आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

HPCL Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन,पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक, एमबीए डिग्री, डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं और कार्य करने का अनुभव होना चाहिए।

HPCL Vacancy रिक्तियों का विवरण

यह भर्ती अभियान मैकेनिकल इंजीनियर,  इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर और अन्य पदों की 276 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 25,26,27,28, 29, 30, 31, 32, और 50 वर्ष निर्धारित की गई है।

HPCL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

यूआर, ओबीसीएनसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

HPCL Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।

  • “अधिकारियों की भर्ती 2023-24” के तहत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • अब आवेदन पत्र भरें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन

HPCL Recruitment 2023 वेतनमान

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को संबंधित पद के अनुसार 50,000 रुपये से लेकर 2,80,000 रुपये तक प्रतिमाह दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें