फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया, इस दिन तक भर लें फॉर्म

Sat, 11 May 2024 05:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE HP TET 2024: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 28 मई तक का समय है।
विज्ञापन
HP TET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE HP TET 2024: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवारों के पास 28 मई तक का समय है। इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको एचपी टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट (hpbose.org.) पर जाना होगा। 

विज्ञापन

इन विषयों के लिए कर सकते हैं पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 7 मई को ही अधिसूचना जारी कर दी गई थी। अधिसूचना में कहा गया है कि टीजीटी (आर्ट्स / मेडकल / नॉन-मेडिकल), लैग्वेज टीचर, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू की कुल 8 विषयों की टीईटी के लिए उम्मीदवार 28 मई तक पंजीकरण कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश टीईटी 2024 में शामिल होना चाहते हैं, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट, hpbose.org पर खुद को पंजीकृत कर उपलब्ध ऑनलाइन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर दिए गए लिंक से परीक्षा अधिसूचना के विवरणों तथा ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क 800 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, राज्य के OBC/SC/ST/PH वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद आवेदन के लिए 3 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है, लेकिन इस अवधि में आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 300 रुपये विलंब शुल्क अतिरिक्त तौर पर जमा करना होगा।
विज्ञापन

कौन कर सकता है पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश टीईटी (आर्ट्स) के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक या परास्नातक तथा इसके बाद बीएड किया होना चाहिए। सीनियर सेकेंडरी कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के बाद 4 वर्षीय बीएलएड या बीएएड किए उम्मीदवार भी पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें