भारतीय सेनाओं के द्वारा हाल ही में अग्निपथ योजना की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के तहत देश के युवाओं को सीधी भर्ती के जरिए सेना में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया केअंतर्गत थल सेना, नौसेना और वायु सेना में चार साल के लिए देश सेवा करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों के आकर्षक वेतन व कई तरह के भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि इसभर्ती में केवल 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी इण्डियन आर्मी, नेवी व एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिटकर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मददसे अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
वायु सेना समूह X और परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को एयरमैन के रूप में भर्ती किया जाता है, उन्हें उनकी रैंक दिए जाने से पहले 6 महीने के प्रशिक्षण से गुजरना पड़ता था। प्रशिक्षण अवधि के दौरान, उम्मीदवारों को 14,100 रुपये से 16,200 रुपये प्रति माह के बीच वेतन मिलता था। जो कि बाद में प्रशिक्षण खत्म होने के बाद 40000 से 45000 तक कर दिया जाता था। यही सब वायु सेना के ग्रुप Y को भीप्रदान किया जाता है।
वायु सेना समूह x और Y को प्रशिक्षण के दौरान 14000 से 16000 तक का वेतन मिला करता था वहीं अग्निवीरों को उनकी 6 महीने के प्रशिक्षण के दौरान वेतन कुछ अधिक प्राप्त होगा।अग्निवीरों को पहले सालमें 30000 वेतन मिलेगा जिसमें से 6 महीने उनके प्रशिक्षण के होंगे। अगर अग्निवीर और X व Y समूह के वेतन की तुलना की जाए तो अग्निवीरों को ज्यादा फायदा है क्योंकि उन्हें पहले ही वर्ष से पूरा वेतन प्रदान किया जाएगा।।