फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NAVY SSR, MR Recruitment 2022: इंडियन नेवी ने किया बड़ा बदवाल, अब NDA के बाद SSR और MR पद पर भी आवेदन कर सकेंगी बेटियां

Tue, 12 Jul 2022 01:22 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

भारतीय नौसेना ने अग्निपथ स्कीम के तहत सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस बार नौसेना एसएसआर व एमआर के पदों पर महिला उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगी। 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत सीनियर सेकंडरी रिक्रूट (SSR) और मैट्रिक रिक्रूट (MR) के पदों पर अब महिला कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकेंगी। इससे पहले इन पदों परकेवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों को ही फार्म भरने का मौका दिया जाता रहा है। लेकिन अब नेशनल डिफेंस एकेडमी के बाद नौसेना के इन पदों पर भी देश की बेटियों को शामिल होने का पहली बार मौका दिया जा रहा है। गौरतलब है कि साल 2021 की एनडीए -II भर्ती में पहलीबार लड़कियों के पद आरक्षित किए गए थे जिसके पहले ही बैच में हरियाणा की शनन ढाका ने टॉप कर सफलता का परचम लहराया है। अग्निवीर एसएसआर, एमआर भर्ती से जुड़ी से ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

बेटियों को लगानी होगी कितने समय में कितनी दौड़ 

अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत नौसेना में अग्निवीर एसएसआर, एमआर भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूमतम ऊंचाई 157 सेमी व महिला कैंडिडेट्स की 152 सेमी होनीचाहिए। इसके अलावा नेवी में भर्ती होने वाले इच्छुक पुरुष अग्निवीर को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेण्ड में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं को 8 मिनट का समय दिया जाएगा।इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी नौसेना द्वारा जारी की गई अधिसूचना को देख सकते हैं। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें