हरियाणा एसआई भर्ती 2021 तिथियां
| आयोजन |
दिनांक |
| एचएसएससी एसआई एडमिट कार्ड |
9 अक्टूबर, 2021 |
| एचएसएससी एसआई परीक्षा 2021 |
13 अक्टूबर 2021 |
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि 26 सितंबर की परीक्षा के लिए जारी किया गया पिछला प्रवेश पत्र अब मान्य नहीं होगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और 9 अक्टूबर, 2021 से आवेदन संख्या और पासवर्ड आदि विवरण दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें।
पुन: परीक्षा देने पर कौन-से अंक मान्य होंगे?
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यदि उम्मीदवार पुन: परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं, तो 26 सितंबर को आयोजित की गई परीक्षा में प्राप्त अंक मान्य नहीं होंगे। हालांकि, यदि उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके द्वारा 26 सितंबर की परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयोग द्वारा उन्हें डाक के माध्यम से कोई अलग से नोटिस नहीं भेजा जाएगा।