हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 26 सितंबर को आयोजित की जानी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड HSSC की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस भर्ती के लिए 19 जून से 9 जुलाई के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसकी परीक्षा 29 अगस्त को होनी थी। लेकिन इसकी तारीख का आगे बढ़ा दिया गया और अब यह परीक्षा 26 सितंबर को हो रही है। 465 पदों पर होने वाली इस भर्ती में 65 पद महिलाओं के लिए तथा 400 पद पुरुषों के लिए है। अगर आप किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और बेहतर तैयारी के लिए किताबों की खोज में हैं तो आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। इन ई-बुक्स को आप यहाँ से Exam Preparation FREE E Book - Subscribe Now सब्सक्राइब कर सकते हैं।
क्या वैक्सीन लिए बिना नहीं हो सकेंगे शामिल :
देश मे कोरोना के मामले धीरे धीरे कम हो रहे हैं, लेकिन लोग अभी भी इसकी तबाही को नहीं भूले हैं। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच होने जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह चिंता सता रही है कि कहीं इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीन लेना तो अनिवार्य नहीं कर दिया गया है। गौरतलब है कि महामारी के बाद कई स्थानों पर प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए अभी तक ऐसा कोई नियम नहीं लागू किया है। इसलिए वैक्सीन नहीं लेने वाले अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अभ्यर्थियों को बीमारी से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए।
एग्जाम शेड्यूल :
सब-इंस्पेक्टर-पुरुष पद के लिए परीक्षा 26 सितंबर को सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी। यह सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा और उन्हें सुबह 9.30 बजे के बाद प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं सब-इंस्पेक्टर महिला के पद के लिए परीक्षा 26 सितंबर को ही दोपहर की पाली में होगी। यह परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ ई-बुक्स के जरिए पढ़ना और मॉक टेस्ट के जरिए अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। अभ्यर्थी इन सभी सुविधाओं को एक जगह सफलता ऐप डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं। सफलता ऐप के जरिए अभ्यर्थी फ्री क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और फ्री मॉक-टेस्ट का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और और अपनी तैयारी को दे सफलता की एक नई उड़ान।