अगर आपने भी उपनिरीक्षक एसआई की भर्ती के लिए आवेदन किया था तो अब इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराए जाने वाली तारीख का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानि एचएसएससी ने उपनिरीक्षक एसआई 2021 भर्ती की एग्जाम डेट जारी कर दी है। इस संबंध में आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी उम्मीदवारों को सूचना दे दी है। इस भर्ती के लिए 19 जून से लेकर 2 जुलाई तक आवेदन किए गए थे जिसके लिए लिखित परीक्षा 29 अगस्त को कराई जानी थी लेकिन किन्हीं कारणवश इस एग्जाम शेड्यूल को एग्जाम डेट से पहले ही रद्द कर दिया गया था। अब नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यह लिखित परीक्षा 26 सितंबर को सम्पन्न कराई जाएगी। इसके अलावा एचएसएससी एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा की एग्जाम डेट और शेड्यूल के संबंध में आधिकारिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही अगर आप SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के फ्री कोर्स की मदद ले सकते हैं।
कब से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की एसआई भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपना एडमिट कार्ड 19 सितंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। इस लिखित परीक्षा में 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए अभ्यर्थी को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
अपने आने वाले Haryana SI परीक्षा के लिए आप कितना तैयार हैं? यहाँ देखें
कैसे शुरू करें तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app