हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। HSSC द्वारा जारी किये गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 28 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2021 के बीच होनी है और अभ्यर्थियों को उनका एडमिट कार्ड 21 अक्तूबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 7 और 8 अगस्त को होनी थी, लेकिन 7 अगस्त को हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरी परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की यहाँ से FREE Current Affairs E-book - Download Now मदद ले सकते हैं।
किस पैटर्न पर होती है परीक्षा
इस भर्ती में लिखित परीक्षा का कुल वेटेज 80% यानी 80 अंक है और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 80 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलता है। इसमें अभ्यर्थियों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स, रीजनिंग, मेन्टल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल एबिलिटी, कृषि, पशुपालन, कंप्यूटर जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
यह भी पढ़ें: जानिए हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल को कितना मिलता है वेतन
यहां से हासिल कर सकते हैं 20 अंक
लिखित परीक्षा के 80 अंको के अलावा अभ्यर्थियों को 20 अंक अन्य आधार पर प्रदान किये जाते हैं। इस भर्ती में 10 अंक मिसलेनियस के आधार पर प्रदान किए जाते हैं। इस केटेगरी के अंतर्गत किन अभ्यर्थियों को कितना अंक मिलता है, इसकी पूरी जानकारी आप आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को 10 अंक एडिशनल क्वालिफिकेशन का भी दिया जाता है। इस श्रेणी में किस आधार पर अंक दिए जाते हैं, इसकी जानकारी आगे दी गई है।
शिक्षा (अधिकतम 07 अंक)
उच्च शिक्षा वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 04 अंक मिलते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों के पास कानून, कंप्यूटर इंजीनियरिंग/ विज्ञान, फोरेंसिक मेडिसिन, फोरेंसिक साइंस, पुलिस साइंस और क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री (जिसमें 10+2 के बाद 04 या उससे अधिक वर्ष लगते हैं) है, उनको अतिरिक्त 4 अंक मिलते हैं। इसके अलावा उपरोक्त किसी भी स्ट्रीम में अभ्यर्थियों के पास अगर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होगी तो उन्हें 3 अंक मिलेगा। एनसीसी प्रमाणपत्र (अधिकतम 03 अंक) : ए, बी या सी स्तर का एनसीसी प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थियों को क्रमशः 01, 02 और 03 अंक मिलेंगे।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप
सफलता एप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।